परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के बेला गोविंदापुर गांव में दो पक्षों में जमीनी विवाद के कारण मारपीट हो गई। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बेला गोविंदापुर गांव निवासी वशिष्ठ शर्मा अपने घर का छज्जा निकलवा रहे थे. इसके पहले भी सड़क निकालने को लेकर मारपीट हो चुकी है.
घर का छज्जा निकालाने के बीच गांव के ही कृष्णा सिंह, हरिहर महतो, भोला महतो, पवन कुमार आकर मारपीट करने लगे. मारपीट में वशिष्ठ शर्मा, प्रसनजीत शर्मा, कृष्णावती देवी एवं प्रतिमा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई. घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. वशिष्ठ शर्मा ने दरौंदा थाने में आवेदन दिया है. आवेदन पाकर थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह मामले की छानबीन में जुट गए है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…