सिवान में जहरीली शराब पीकर आधा दर्जन ने गंवाई जान, एक दर्जन से अधिक की हुई गिरफ्तार

  • डीएम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की कुछ लोगों के अचानक स्वास्थ्य खराब होने की मिली थी सूचना
  • विसरा की जांच हेतु भेजा गया है फाेरेंसिक लैब

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान के लकड़ीनबीगंज के भोपतपुर पंचायत के बाला गांव में जहरीली शराब (स्प्रिट) रविवार की देर शाम से सोमवार की दोपहर तक आधा दर्जन लोगों की जान चली गई । जबकि एक दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए। इसमें कुछ पीड़ितों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतकों में जनक बिन, धुरेंद्र मांझी, राजेश प्रसाद, जितेंद्र मांझी, राजू मांझी एवं पड़ौली निवासी लछन देव राम शामिल हैं। वहीं सदर अस्पताल में उपचार कराने वालों में शंकर मांझी, जितेंद्र मांझी, सुरेंद्र बिन, दुलम रावत, नीरज कुमार शामिल हैं।

हालांकि लछन देव राम के स्वजनों का कहना है कि उनकी मौत बीमारी के कारण हुई है लेकिन जिला प्रशासन द्वारा लछन के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के दौरान स्वजन यह नहीं बता पाए कि उन्हें कौन सी बीमारी थी।इसके पूर्व रविवार की देर शाम मृतक जनक बिन की मौत सदर अस्पताल में उपचार के लिए लाने के दौरान हो गई थी,देर रात पटना जाने के क्रम में धुरेंद्र मांझी एवं राजेश प्रसाद की मौत हो गई।पुलिस ने सभी मृतकों का पोस्टमार्टम करा विसरा को लैब भेज दिया है।मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लोगों की गिरफ्तारी की थी और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी थी।

सदर अस्पताल में उपचार के दौरान दुलम रावत ने बताया कि उसकी आंखों से दिखाई नहीं दे रहा है।सोमवार की सुबह आंखों से दिखाई देना बंद हो गया।दुलम रावत ने बताया कि उसने प्लास्टिक रैपर में भरी शराब का सेवन किया था।मामले में डीएम श्री अमित कुमार पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि रविवार को बाला गांव में कुछ लोगों के अचानक स्वास्थ्य खराब होने की सूचना प्राप्त हुई। सभी को सदर अस्पताल लाया गया,इसमें एक व्यक्ति की मौत रास्ते में हो गई,जबकि पटना जाने के क्रम में दो लोगों की मौत हो गई।पोस्टमार्टम कराया गया है रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा।वहीं विसरा की जांच हेतु फाेरेंसिक लैब में भेज दी गई है।अनुमंडल प्रशासन घटनास्थल पर कैंप कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024