पचरुखी में दो बसों की टक्कर आधा दर्जन लोग घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के सराय थाना क्षेत्र के वैशाखी मुख्य मार्ग पर  शनिवार को दो बसों की बीच सीधी टक्कर हो गयी. जिससे दोनों बसों में सवार तकरीबन आधा दर्जन यात्री घायल हो गये. संयोगवश इस दुर्घटना में कोई जान माल की क्षति नहीं हुयी. दो बसों की जोरदार टक्कर के पश्चात आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण बच बचाव करने को ले घटना स्थल पहुंच कर सभी घायलों को इलाज के लिये अस्पताल भेजवाया. घायलों में गोलु कुमार, इंद्रजीत सिंह, शिवबली महतो, राजू सिंह, आर्यन कुमार, अरुण कुमार जो कि सभी छपरा के निवासी है.

मामूली रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को सराय पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से सीवान सदर अस्पताल में इलाज करवाया गया. बताया जाता है कि एकमा से चल कर दिल्ली और सीवान से खुलकर पटना को जाने वाली दो बसे यात्रियों से भरकर तेज रफ्तार में जैसे ही बैशाखी पहुंची की आमने सामने की टक्कर हो गयी. इस टक्कर में दोनों ही बसों को काफी नुकसान हुआ है. भगवान का शुक्र था कि इंसानी जिंदगी बच गयी. कोरोना की वजह से बस में बहुत ज्यादा यात्री नही थे. दोनों ही बसों में बैठे अन्य सभी यात्री सकुशल है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026