परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के गुठनी प्रखंड के चितबिश्राव गांव में दो भाइयों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में हुआ जहां से कई लोग को सीवान सदर रेफर कर दिया गया.चितबिश्राव गांव के दो सगे भाइयों का आपसी विवाद महीनों से चल रहा था जो बुधवार को खूनी संघर्ष में बदल गया. दोनों पक्ष से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनको ग्रामीणों ने गुठनी पीएचसी में भर्ती करवाया.घायलों में रामनाथ कानू, बच्ची देवी, बबिता देवी, अंकित कुमार गुप्ता, मधु गुप्ता, रघुनाथ कानू आदि शामिल है. इन सभी की नाजुक स्थिति देखते हुए गुठनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सीवान सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया.
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…