जिले के सभी 283 पंचायतों में हाथ धुलाई महोत्सव का हुआ आयोजन

सिवान : ग्लोबल हैंडवाशिंग डे के अवसर पर शनिवार को जिले के सभी पंचायतों में हाथ धुलाई महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सभी 19 प्रखंडों के 283 ग्राम पंचायतों में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन यूनाइट फार यूनिवर्सल हैंड हाइजीन थीम पर हुआ। इस दौरान सभी पंचायत सरकार भवन में पंचायती राज प्रतिनिधि, वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों व स्थानीय समुदाय के लोगों को हाथ धुलाई के महत्व में जागरूक करते हुए स्वच्छता संकल्प दिलाई गई। सदर प्रखंड के बीपीआरओ सतीश कुमार तिवारी ने कहा कि हाथ ना धोने वाली बीमारियों से लाखों लोग प्रभावित होते हैं।

इसमें छोटे बच्चों में होने वाली बीमारियों में दस्त (डायरिया) और अन्य तरह की जानलेवा बीमारियां होने की संभावना रहती है। दूसरी ओर भगवानपुर हाट प्रखंड केे सोंधानी पंचायत में मुखिया चांदनी कुमारी की देखरेख में छात्रओं और महिलाओं के बीच हाथ धुलाई का अभियान चलाया गया। इसमें भगवानपुर अंसारी मोहल्ला सड़क पर कार्यपालक सहायक प्रेमनाथ कुमार के नेतृत्व में सड़क से गुजर रहे बड़े-बुजुर्ग महिला और पुरुषों का हाथ धुलाई कराकर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूक किया गया।

इस दौरान सभी लोगों से शौच के बाद, बच्चों का मल छूने के बाद, खाना खाने से पहले, किसी संक्रमित सतह को छूने के बाद निश्चित रूप से हाथ धुलाई के छह चरणों का पालन करते हुए हाथों को कम से कम बीस सेकेंड तक धोने के तरीके से अवगत कराया गया। साथ हीं इस अभियान को उत्सव के रूप में मनाने और साबुन से हाथ धोने के महत्व को बताया गया। जबकि बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय में स्वच्छ भारत मिशन के अंर्तगत हाथ धुलाई का आयोजन किया गया। बीडीओ रज्जन लाल निगम ने कहा कि हाथ धोना हमारे लिए कितना जरुरी है, इसका कोविड संक्रमण काल में सबको समझ आ गया है। मौके पर वार्ड शिवजी राम, श्री राय, अशोक कुमार गुप्ता, विजय गुप्ता, असगर अली, गुड्डू कुमार, प्रखंड प्रमुख कन्हैया यादव तथा अन्य कर्मी मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024