परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के सादिकपुर गांव में शुक्रवार की सुबह एक मनचले की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दी। बीच बचाव करने के बाद राहगीरों व ग्रामीणों ने मनचले को सड़क किनारे ले जाकर पीटा। फिर रस्सी से हाथ-पांव बांध दिए और पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे दो नाबालिग छात्राएं पचरुखी प्रखंड मुख्यालय से कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थीं। तभी सादिकपुर राजकीय प्राथमिक विद्यालय के समीप एक मनचले ने एक छात्रा के साथ छेड़खानी का प्रयास किया इसका विरोध छात्राओं ने किया। छात्राओं के शोर मचाने वहां से गुजर रहे राहगीर एवं ग्रामीणों ने उस युवक को पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई कर दी और पुलिस को बुलाकर उन्हें सौंप दिया। गिरफ्तार युवक हुसैनगंज थाना क्षेत्र का आफताब आलम बताया जाता है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…