Categories: पटना

मातम में बदली खुशियां: एक-एक करके गंगा में डूबे तीन भाई, बेबस होकर देखती रही मां

एक ही चिता पर हुआ तीनों का अंतिम संस्कार

पटना: भागलपुर के अंतीचक थाना क्षेत्र के बटेश्वर स्थान श्मशान गंगा घाट पर शुक्रवार को स्नान करने के दौरान एमबीबीएस छात्र सहित तीन युवकों की डूबने से मौत हो गयी। तीनों का शव बरामद कर लिया गया है। डूबने वाले तीनों युवकों में दो सहोदर भाई थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीरपैंती टोपराटोला से ये लोग मुंडन संस्कार के लिए बटेश्वर स्थान गए हुए थे। स्नान के दौरान यह घटना हो गई।

घटना की पुष्टि एसडीओ मधुकांत ने की है। मरने वालों में विष्णु देव राय के पुत्र राहुल कुमार (22), रोहित कुमार (19) और संतोष राय का पुत्र शिवम कुमार (13) शामिल हैं। तीनों अपने चाचा प्रमोद राय के पुत्र के मुंडन में शामिल होने आए थे। राहुल कुमार भागलपुर में बीसीए की पढ़ाई करता था। वहीं रोहित राय कोलकाता में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। राहुल भागलपुर से आजीमगंज कटुआ लोकल से कहलगांव अपने चचेरे भाई शिवम कुमार और उसका एक छोटा भाई और उसकी मां मोनी देवी के साथ कहलगांव स्टेशन पर उतरा था।

रोहित मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए कोलकाता से जमालपुर हावड़ा फास्ट पैसेंजर से कहलगांव में उतरकर मौजूद था। यहां से सभी मिलकर बटेश्वर पहुंचे। पांचों श्मशान घाट की ओर चले गए। करीब 8:30 बजे के करीब पांचों गंगा किनारे पहुंचकर स्नान करने लगे। इस दौरान शिवम की मां अपने छोटे पुत्र को किनारे में नहलाने लगी और यह तीनों भाई गहरे पानी में चले गए और एक-एक कर डूबते चले गए।

शिवम की मां इस घटना को असहाय होकर देखती रह गई, जबकि टोपरा टोला से मुंडन कराने आने वाले तब तक पहुंचे भी नहीं थे। घटना के बाद डूबने की खबर आग की तरह फैल गई। सैकड़ों लोग घाट पर जुट गए। बटेश्वर स्थान निवासी फुचाय साहनी के नेतृत्व में गोताखोरों ने करीब एक घंटे के प्रयास के बाद तीनों शव को बरामद कर लिया।

एक ही चिता पर तीनों का अंतिम संस्कार, दादा ने दी मुखाग्नि

दादा धनपत राय ने तीनों पोते को एक ही चिता पर मुखाग्नि दी। धनपत राय के बड़े भाई गणपत राय के बड़े पुत्र विष्णुदेव राय धनबाद में झारखंड पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। उनके दो पुत्र रोहित राय और राहुल कुमार की मौत हो गई। उन्हें दो पुत्र और दो पुत्री थी। दोनों पुत्रों की डूबने से मौत हो गई। वहीं उनके सबसे छोटे पुत्र संतोष राय झारखंड पुलिस में हवलदार के पद पर रांची में तैनात हैं। उनके दो पुत्रों में बड़े पुत्र शिवम की डूबने से मौत हो गई। धनपत राय के पुत्र प्रमोद राय के पुत्र के मुंडन में पहुंचे थे। दोनों के पिता की गैरमौजूदगी में ही शव की अंत्येष्टि कर दी गई। बताया जाता है कि शुक्रवार को झारखंड पुलिस में तैनात दोनों भाई चुनाव ड्यूटी में थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026