Siwan News

आज के परिवेश में हक साहब के आदर्श बहुत ही प्रासंगिक, मंत्री

श्रद्धा पूर्वक मनाई गई मौलाना मजहरूल हक साहब की 153 वी जयंती

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हुसैनगंज स्थानीय प्रखंड के फरीदपुर गांव स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी एवं हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक मौलाना मजहरूल हक साहेब के आशियाना में उनकी 153 वी जयंती धूमधाम एवं श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर सर्वप्रथम राजकीय समारोह होने के नाते युवा संस्कृति कार्य मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री प्रमोद कुमार जिला पदाधिकारी एवं एसपी नवीन चंद्र झा ने फरीदपुर स्थित हक साहब के मजार पर चादर पोशी कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर जीविका दीदियों द्वारा हस्तकला को प्रदर्शित करते हुए विभिन्न सामानों की प्रदर्शनी को भी प्रभारी मंत्री ने अवलोकन किया। इस अवसर पर आशियाना परिसर में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री कुमार ने कहा कि मौलाना मजहरूल हक साहब भारत में अमन चयन के प्रतीक हैं और उनके अधूरे सपने को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी उन्होंने कहा कि जो सपने उन्होंने पहले थे उन्हें पूरा किया जाएगा उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में हक़ साहेब के विचार बहुत ही प्रासंगिक है हक साहब महात्मा गांधी और राजेंद्र बाबू ने कंधे से कंधा मिलाकर जो देश की लड़ाई लड़ी यह भारतवर्ष के लिए अमन और चैन के प्रतीक बन गए थे। इस अवसर पर वक्ताओं ने मौलाना मजहरूल हक साहिब के त्याग सादगी बलिदान की भूरी भूरी प्रशंसा की और उन्हें महान स्वतंत्रता सेनानी बताया तथा हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक बनाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला स्तर के पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं अध्यक्षों ने भी हक साहब के मजार पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। दूसरी ओर फरीदपुर मे मजरूल हक़ साहब की जयंती, मनाई गई जिसकी अध्यक्षता रामदेव विचार मंच के अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह जी करते हुए अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। इस अवसर पर सीवान के वरिष्ठ भाजपा नेता देवेन्द्र गुप्ता जी,मंडल अध्यक्ष भाजपा एवं हथोड़ा पंचायत के मुखिया विजय चौधरी, रामदेव विचार मंच के सदस्य राकेश चौबे, अमित कुमार आदि उपस्थित थे

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026