Categories: पटना

पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में हार्डकोर नक्सली मारा गया, एके-47 बरामद, 1 करोड़ रुपये की फिरौती के लिए डीलर के बेटे को किया था अपहरण…

लखीसराय: पुलिस एवं नक्सली के बीच हुई मुठभेड़ में सैकड़ों राउंड चली गोलियों के बीच हार्डकोर नक्सली प्रमोद कोड़ा को मार गिराया गया. सूचना है कि कुछ अन्य नक्सलियों को भी गोली लगी है. एक डीलर के बेटे को अपहरण कर नक्सलियों द्वारा ले जाने के क्रम में यह मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में पुलिस ने न सिर्फ एक नक्सली को मार गिराया है, बल्कि एके-47 के साथ कुछ अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं।

दरअसल , शनिवार की रात सूर्यगढ़ा प्रखंड के पीरी बाजार थाना क्षेत्र के भगतपुर गांव से नक्सलियों ने एक डीलर के बेटे का अपहरण कर लिया था। इस घटना की सूचना डीलर ने पुलिस को दी। सूचना पर एसपी सुशील कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया और सूचना पर पुलिस ने पहाड़ी की ओर छापेमारी की। इसी बीच नक्सलियों ने पुलिस को देखते ही पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने एक नक्सली को ढेर कर दिया। एसपी ने डीलर के बेटे की बरामदगी के संबंध में बताया कि उसकी तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि नक्सल प्रभावित चानन प्रखंड में पांचवें चरण का पंचायत चुनाव में वोटिंग हो रही है। पुलिस इसको लेकर पहले से ही अलर्ट थी। वही, शनिवार की देर शाम नक्सलियों ने चानन से सटे सूर्यगढ़ा प्रखंड के पीरी बाजार थाना क्षेत्र के भगतपुर गांव से डीलर भागवत मेहता के बेटे दीपक कुमार का अपहरण घर से कर लिया था। अपहर्ताओं ने दीपक का अपहरण करके पहाड़ के दक्षिण दिशा की ले गए।पुलिस दीपक की तलाश में लगातार सर्च ओपरेशन चला रही है।

एसपी सुशील कुमार ने बताया कि शनिवार की देर रात नक्सलियों के द्वारा डीलर भागवत प्रसाद के पुत्र के अपहरण की वारदात को अंजाम दिया गया है. शव व हथियार को बरामद भी कर लिया गया है. पुलिस को सूचना मिली तो हमारे अभियान दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नक्सलियों को पहले आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, जिसके बाद मुठभेड़ हुआ है. दोनों ओर से फायरिंग हुई है, जिसमें एक नक्सली की मौत हुई है. अभी एसएसबी, सीआरपीएफ, एसटीएफ और अभियान दल की टीम की संयुक्त कार्रवाई चिह्नित ठिकानों पर की जा रही है. दीपक की बरामदगी के लिए हमारा अभियान जारी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026