हरिहरपुर लालगढ़: जनसमर्थन देख विरोधियों में मची है खलबली: श्री रामचंद्र प्रसाद यादव

  • क्रमांक संख्या 7 पर अंकित बरस चुनाव चिन्ह का बटन दबाने की अपील
  • क्षेत्रों में लगातार तूफानी दौरा पर हैं निवर्तमान मुखिया श्री रामचंद्र प्रसाद यादव

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
5 वर्षों के कार्यकाल में, मैंने सभी वर्ग के लोगों को एक साथ मिलाकर चलने का काम किया हूं,अगर मेरे पंचायत के सम्मानित जनता ने मुझे पुनः सेवा करने का एक बार और अवसर प्राप्त किया तो मैं अपने पंचायत के अधूरे पड़े कार्यो को पूरा कर इसे मॉडल पंचायत बनाकर दम लूंगा,उक्त बातें सिवान जिले के बड़हरिया प्रखंड के 28 ग्राम राज पंचायत हरिहरपुर लालगढ़ के निवर्तमान मुखिया श्री रामचंद्र प्रसाद यादव ने अपने पंचायत क्षेत्र के भ्रमण के दौरान मतदाताओं से कहीं।श्री यादव ने अपने क्षेत्र के मतदाताओं से ईवीएम के क्रमांक संख्या 7 पर अंकित बरस चुनाव चिन्ह का बटन दबाकर अधिक से अधिक मतों से जीत दिलाने की अपील की।

श्री यादव ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दरमियान कई प्रत्याशी मुखिया पद से चुनाव में उम्मीदवार हैं लेकिन चुनाव बीत जाने के बाद कौन-कौन से प्रत्याशी आपके दुख सुख में खड़ा रहेगा,यह निर्णय आप सभी सम्मानित मतदाताओं को करना है।उन्होंने अपने क्षेत्र के भोली-भाली सम्मानित मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि यह चुनावी माहौल है,इस माहौल में तरह-तरह की अफवाहें उड़ाई जाएगी,इस अफवाह से आप सभी सम्मानित मतदाताओं को बचना है,उन्होंने कहा कि मैं अपने कार्यकाल में दलगत की भावनाओं से ऊपर उठकर……जात पात की भावनाओं से ऊपर उठकर…..ऊंच-नीच की भावनाओं से ऊपर उठकर….सभी मतदाताओं का सम्मान किया हूं और आगे भी सम्मान करते रहूंगा, उधर अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान 28 ग्राम राज पंचायत हरिहरपुर लालगढ़ के निवर्तमान मुखिया श्री रामचंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि क्षेत्रों में आम जनमानस का अपार समर्थन मुझे प्राप्त हो रहा है,जिसे देखकर विरोधियों में खलबली मची हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026