Categories: पटना

एक नहीं बल्कि छह-छह हथियार से हर्ष फायरिंग, हाथ में बंदूक लेकर दूल्हे के साथ ली सेल्फी, पुलिस कर रही है छापेमारी….

गोपालगंज से हर्ष फायरिंग का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोग हैरान हो गये। आधा दर्जन से ज्यादा असलहाधारी युवा हवा में ताबड़तोड़ फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहा यह वीडियो गोपालगंज के विजयीपुर थाना क्षेत्र के मुसेहरी बाजार की है।

जानकारी के मुताबिक विजयीपुर थाना क्षेत्र के मुसेहरी बाजार में 26 नवंबर की रात प्रिंस कुमार गोड़ का तिलक था. सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के गंभीरपुर से तिलक आया था. तिलक समारोह में मंडप पर दूल्हे राजा के साथ 8-10 दोस्त थे. तिलक की चढ़ाने की रस्म पूरी होने के बाद मंडप पर खड़े होकर ताबड़तोड़ फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।

फायरिंग भी इतने बेतरतीब तरीके से की जा रही है, कि किसी की भी जान जा सकती थी. खास बात यह कि वीडियो में ताबड़तोड़ फायरिंग के बीच मंडप पर दूल्हा समेत काफी संख्या में लोग भी खड़े नजर आ रहे हैं।

फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार का कहना है कि मामले में विजयीपुर थाने को एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दे दिया गया है. फायरिंग जिस रायफल से की गयी है वह लाइसेंसी होगा तो लाइसेंस रद्द कराया जायेगा. यदि अवैध होगा तो जब्त कर कार्रवाई की जायेगी।

एसपी के आदेश के बाद विजयीपुर पुलिस ने हर्ष फायरिंग में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है. फिलहाल इस मामले में अब तक किसी कि गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. गोपालगंज में शादी-विवाह में हर्ष फायरिंग का यह पहला मामला नहीं है. इसके पहले भी शादी-विवाह में हर्ष फायरिंग की वारदात हो चुकी है. जिसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026