परवेज अख्तर/सिवान: हसनपुरा अंचल कार्यालय परिसर स्थित आरटीपीएस काउंटर पर शनिवार को नया राशन कार्ड जमा करने दर्जनों की संख्या में महिलायें पहुंची थी. सभी महिलायें प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से नया राशन कार्ड बनवाने आयी थी. महिला अभ्यर्थियों का कहना था कि जिलाधिकारी के निर्देश पर राशन कार्ड पांच अप्रैल तक ही जमा किया जायेगा. इधर आरटीपीएस काउंटर पर नया राशन कार्ड के लिये आवेदन जमा नहीं लिया जा रहा है.
तभी कुछ लोगों ने आवेदन जमा नहीं होने पर बीडीओ डॉ दीपक कुमार से शिकायत की. उसके बाद आरटीपीएस काउंटर पर तकरीबन पांच दर्जन आवेदकों का आवेदन जमा हुआ. लेकिन रिसिविंग नहीं दी गयी. सोमवार को रिसिविंग देने को कही गयी. इस संदर्भ में बीडीओ डॉ दीपक कुमार सिंह ने कहा कि जितने भी राशन कार्ड से वंचित लोग है, उनका राशन कार्ड बनाया जायेगा. वहीं राशन कार्ड के सही हकदार का आवेदन पांच अप्रैल के बाद भी जमा लिया जायेगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…