हसनपुरा: 25 एकड़ गेहूं का फसल जला, सैकड़ों किसान हुए प्रभावित

बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के लहेजी मठिया व तेलकथु पड़री चंवर में मंगलवार की दोपहर बिजली के शॉट सर्किट से हुई अगलगी में तकरीबन 25 एकड़ से अधिक गेहूं का फसल जलकर राख हो गया. अगलगी इतना भयावह थी कि देखते ही देखते सैकड़ों किसानों की लगी फसल जलकर राख हो गयी. घटना के पश्चात आग बुझाने को ले अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया. आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. तबतक 25 एकड़ से अधिक गेहूं का फसल जलकर राख हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन व अग्निशमन को सूचना दिया.

सूचना के पश्चात आंदर, पचरुखी और दरौदा से अग्निशमन पहुंच कर आग बुझाया. जिन किसानों का फसल जला है, उनमें सुगेंद्र यादव, चंद्रमा यादव, लालबाबु यादव, बांसदेव यादव, गौरी शंकर साह, दरोगा साह, अमरजीत साह, श्रीराम साह, मनोज यादव आदि सैकड़ों किसान शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही अंचल के सीआई ओमकार नाथ राम, स्थल पहुंच कर पीड़ित किसानों का सूची तैयार किया. वहीं पकड़ी मुखिया सह मंडल अध्यक्ष भाजपा प्रभुनाथ यादव, नकुल यादव, महेश यादव, मुखिया प्रतिनिधि जयप्रकाश यादव ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026