परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के उसरी बुजुर्ग में एक तीन साल की बच्ची को एक दंपति ने 14 हजार चार सौ रुपये में खरीदा है. यह खरीद बिक्री कथित एक स्थानीय डॉक्टर की देख रेख में किया गया है. एक सादे कागज पर बच्ची को बेचने वाले आदमी का फोटो व खरीदने वाले का फोटो लगा कर बिक्री पत्र बनाया गया है. जिसमें लिखा है कि मैं कलीम अपनी पुत्री को सरस्वती देवी को गोद लेने के लिए 14 हजार चार सौ रुपया में दे रहा हूं.बिक्री पत्र मे लड़की बेचने वाला का कोइ पता नही लिखा है. खरीदने वाली महिला उसरी डीहा निवासी स्व हरिनारायण तूरहा की पुत्री सरस्वती देवी है. जिसकी शादी हुसैनगंज थाना के सरैयां निवासी दिलीप तूरहा से हुई है.
दोनों दंपति को कोई संतान नहीं थी. तभी कथित डॉक्टर के मिली भगत से पैसा देकर बच्ची को गोद लिया था. शुक्रवार को सरस्वती देवी मासुम बच्ची की बेरहमी पिटाई कर घायल कर दिया था. तभी किसी ने अनजान बच्ची को देख पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही थाने के सअनि हरि शंकर राय घायल बच्ची लेकर थाना चले गये. जहां घायल बच्ची का इलाज कराया गया. साथ ही बिक्री पत्र भी पुलिस ने जब्त किया है. वहीं पुलिस ने इसकी सूचना सीवान चाईल्ड डेभलपमेंट ऑफ कमिटी को सूचना दी. जहां वरीय उप समाहर्ता प्रियंका कुमारी ने अन्य कमिटी के सदस्यों के साथ बच्ची को लेकर सीवान चले गये.वहीं सरस्वती देवी ने बताया कि नौ माह पहले बच्ची को खरीदी थी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…