हसनपुरा: विवाहिता हत्या मामले में फरार ससुर व देवर सिवान से गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के हसनपुरा में दहेज के लिए हुई विवाहिता की हत्या मामले में फरार नामजद अभियुक्त ससुर शमसुद्दीन अंसारी व देवर आमिर उर्फ छोटे राजा को पुलिस ने शुक्रवार को सिवान से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि इस मामले में अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। ज्ञात हो कि हसनपुरा में 28 जून को दहेज के लिए विवाहिता शगुफ्ता प्रवीन की शादी के सालगिरह के दिन ही दहेज के लिए हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में मृतका के पिता सारण के रिविलगंज निवासी अख्तर अंसारी ने तीन महिला समेत छह लोगों को खिलाफ प्राथमिकी कराई थी। पुलिस दबिश के कारण मृतका के पति राजा अंसारी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था, लेकिन मृतका के ससुर, सास, ननद व देवर फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर मृतका के ससुर व देवर को सिवान से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024