परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के फलपुरा पंचायत में कथित लेखापाल द्वारा नलजल के अनुरक्षकों से मानदेय के भुगतान के लिए रिश्वत की मांग की गई है। इस मामले में वार्ड संख्या छह के साहेब अंसारी, वार्ड संख्या 10 के मीर हसन खां, वार्ड संख्या 13 के प्रेमपाल कुशवाहा तथा वार्ड संख्या 14 की मुस्मात लालझरी ने बीडीओ को आवेदन देकर लेखापाल इरशाद अली के विरुद्ध शिकायत की गई है।
आवेदन में कहा है कि लेखापाल द्वारा अनुरक्षकों के मानदेय भुगतान के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है। वहीं इस मामले में लेखापाल इरशाद अली ने बताया कि अनुरक्षकों द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। उनका अभी 12 हजार रुपया मानदेय आया है, और शीघ्र ही और 12 हजार आने वाला है। इस मामले में बीपीआरओ शालू कुमारी ने बताया कि इसकी जानकारी हमको नहीं है। अगर इस तरह का मामला है तो जांच कर कार्रवाई की आएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…