परवेज अख्तर/सिवान: हसनपुरा स्थानीय ठाकुरबाड़ी निवासी प्रिंस कुमार की हत्या के नामजद अभियुक्त हसनपुरा निवासी जयराम चौधरी के 28 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार चौधरी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। बता दें कि 10 मार्च की शाम प्रिंस का अपहरण हुआ था। इस दौरान प्रिंस के फोन से उसके भाई के मोबाइल पर फिरौती मांगी गई।
नहीं देने पर अगले ही दिन 11 मार्च की सुबह प्रिंस का शव हसनपुरा शनिचरा बाबा स्थान के बगल के गेहूं के खेत में फेंका मिला था। इस घटना के बाद मृतक प्रिंस के भाई राजेश सोनी ने विनोद कुमार समेत अज्ञात 3 से 4 अभियुक्त बनाया था। इस घटना के बाद पुलिस की दबिश से घबरा विनोद ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि नामजद अभियुक्त को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…