परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के कबिलपुरा निवासी द्वारिका यादव की पत्नी फुलझरी देवी ने सोमवार को थाने में आवेदन देकर गांव के ही नागेंद्र यादव, सुरेंद्र, यादव, बलिंद्र यादव, रीना कुमारी, जनक यादव, सूजी देवी पर मारपीट कर गले से सोने की चेन छीनने तथा धमकी देने का आरोप लगाया है।
आवेदन में कहा है कि सोमवार को दरवाजे पर अपनी गाय को चारा खिला रही थी तभी नागेंद्र यादव, सुरेंद्र, यादव, बलिंद्र यादव, रीना कुमारी ने मिलकर नाद को हटाते हुए गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इसी बीच मेरी पतोहू बचाने आई तो जनक यादव, सूजी देवी ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया तथा उसके गले से सोने चेन छीन लिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी भी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…