हसनपुरा: करंट से हुए हादसे के बाद तार व ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को ले ग्रामीणों ने किया हंगामा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के बस्ती मंझरिया स्थित छठ घाट के समीप पूजा के बाद सोमवार की शाम पंडाल खोलने के दौरान पाइप में करंट आने से चार लोग झुलस गए थे। इसमें एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतक शेखपुरा डगर निवासी लालबिहारी यादव के पुत्र श्याम बाबू यादव थे। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने मंगलवार को विद्युत विभाग से तार व जले ट्रांसफार्मर को ठीक करने की मांग को लेकर हंगामा किया।

ग्रामीणों का कहना था कि यहां विगत दो साल से ट्रांसफार्मर जला पड़ा है और हाई टेंशन तार भी काफी नीचे से गुजरे हुए हैं, इससे यह घटना हुई। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से शीघ्र ट्रांसफार्मर को बदलने तथा तार को ठीक करने की मांग की। विद्युत विभाग के पदाधिकारियों द्वारा शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलने एवं तार ठीक करने का आश्वासन देने के बाद ग्रामीण शांत हुए। इस अवसर पर शिवशंकर यादव, दीनानाथ यादव, रंजीत कुमार खरवार, देवानंद शर्मा, रजनीश कुमार साह, राजेश यादव, सौरव यादव, अमित खरवार, जुगनू प्रसाद व अन्य उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026