परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के उसरी बुजुर्ग निवासी एक विवाहिता ने थाने में आवेदन देकर अपने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उसने आवेदन में कहा है कि मेरी शादी उसरी बुजुर्ग निवासी विक्की शर्मा के साथ पांच वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही मेरे पति समेत ससुराल के विकास शर्मा, तूफानी शर्मा, शंभू शर्मा, मनीष शर्मा, देवकुमारी देवी, राजकुमारी देवी दहेज के रूप में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे।
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर वे घर से मारपीट कर निकाल दिए। इधर पंचायत कर फिर सात नवंबर को विदाई कराई गई। इसके बाद फिर प्रताड़ित कर धारदार हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस मामले में थाने में आवेदन देने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं मामले में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…