परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा थाना क्षेत्र के आंदर-उसरी मुख्य मार्ग पर स्थित सेंट्रल बैंक के सीएसपी के समीप सोमवार की दोपहर एक आटो सड़क पर पलट गया। इस दौरान आटो चालक घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने आटो चालक को आटो से बाहर निकाल स्थानीय क्लीनिक में इलाज कराया।
साथ ही आटो में लदे सामान को भी बाहर निकाल सुरक्षित जगह पर रखा। नगर पंचायत हसनपुरा के वार्ड नंबर संख्या चार सह उसरी बुजुर्ग निवासी वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रवींद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि यह मार्ग काफी जर्जर व क्षतिग्रस्त हो गई है। आए दिन बाइक चालक व अन्य छोटे-छोटे वाहन कीचड़ में गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। उन्हें जिलाधिकारी से सड़क मरम्मत कराने की मांग की।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…