हसनपुरा: फुटबॉल में बड़हरिया टीम विजयी

मैच के दौरान हुई मारपीट में बड़हरिया को किया गया विजयी घोषित

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के तेलकथु पंचायत के तेलकथु टाणी स्थित खेल मैदान में रविवार को शहीद शिवजी यादव के स्मृति में फुटबॉल का आयोजन किया गया. प्रथम सत्र में दोनों टीम बराबरी पर रही. दूसरे सत्र के दौरान बड़हरिया टीम के किसी खिलाड़ी से केहूनी लग गयी. उसके बाद हुसेनगंज के खिलाड़ियों व बड़हरिया के खिलाड़ियों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. इस मारपीट में कई खिलाड़ी घायल हो गये. मारपीट के दौरान वहां अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया.

खेल मैदान में भगदड़ सी मच गयी. इस दौरान मैच के आयोजकों ने हुसैनगंज के टीम को प्लीस्मेंट देते हुए बड़हरिया टीम को विजयी घोषित कर दिया. शहीद शिवजी यादव के पिता राम आशीष यादव ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की. मैच के मुख्य अतिथि ओसामा शहाब, अश्वात्मा यादव, मोतीलाल प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि जय प्रकाश यादव आदि उपस्थित रहे. हालांकि मारपीट के पूर्व ही ओसामा शहाब चले गये थे. मैच के आयोजन कर्ता पप्पु कुमार यादव थे. मैच रेफरी बब्लू, लाइन रेफरी चांद अंसारी व जहांगीर अंसारी रहे,
उद्घोषक – तोहिद जया, वशिष्ठ यादव थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026