परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र में आज बुधवार को मुस्लिमों का पर्व बकरीद मनाई जाएगी. हालांकि इस बार भी कोरोना को ध्यान में रखते हुए गाइडलाइन का पालन कर मनाने का प्रावधान है. वहीं प्रशासन ने सौहार्दपूर्ण घरों में रहकर कुर्बानी का त्यौहार मनाने का अपिल किया है. ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज घर पर ही सुबह छह बजे से लेकर 10.30 बजे तक अदा करने की तैयारी है. कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले साल लोगों को घर ही नमाज अदा करनी पड़ी थी. इस बार भी घरों में रहकर नमाज अदा की जाएगी. मुसलमान ईद की तरह कुर्बानी पर भी गरीबों का खास ख्याल रखते हैं.

कुर्बानी के सामान का तीन हिस्सा बांटकर एक हिस्सा गरीबों को दिया जाता है. दो हिस्सों में एक खुद के लिए और दूसरा हिस्सा दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए रखा जाता है. मुसलमानों का विश्वास है कि पैगंबर इब्राहिम की कठिन परीक्षा ली गई थी. अल्लाह ने उनको अपने बेटे पैगम्बर इस्माइल की कुर्बानी देने को कहा. इब्राहिम अ.स. के आदेश का पालन करने को तैयार हो गए थे. लेकिन अल्लाह ने उनके हाथ को रोक दिया. उसके बजाए, उन्हें एक जानवर जैसे भेड़ या मेमना की कुर्बानी करने को कहा.  इस तरह पैगंबर इब्राहिम अल्लाह की तरफ से ली गई. परीक्षा में सच्चे साबित हुए. तभी से यह त्यौहार मनाई जाती रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026