हसनपुरा: बीडीओ ने हरपुरकोटवा बूथ का किया निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के हरपुर कोटवा पंचायत के वार्ड संख्या छह में वार्ड सदस्य पद के लिए मतदान 25 मई को होगा। इसकी प्रशासनिक तैयारी अंतिम चरण में है। इसको देखते हुए बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राजेश्वर राम ने शनिवार को बूथ का भौतिक सर्वेक्षण किया। इस दौरान बीडीओ ने शौचालय, बिजली, रैंप, पेयजल, मतदाताओं के लिए शेड आदि की जांच की।

ज्ञात हो कि हरपुर कोटवा पंचायत के वार्ड छह में दो अभ्यर्थी चुनावी मैदान में हैं। इसके लिए वार्ड सदस्य पद के लिए मतदान केंद्र संख्या 191 उत्क्रमित मध्य विद्यालय टड़वा में मतदान होगा। इस दौरान टड़वा गांव के करीब 925 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयाेग कर सकेंगे। वहीं बज्रगृह प्रखंड कार्यालय को बनाया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026