परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के रामपुर में घर के बाहर कूड़ा फेंकने से मना करने पर बुधवार को पड़ोसी द्वारा महिला समेत तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस दौरान घायल रामपुर निवासी शंभू राम ने थाना में आवेदन दे नौ लोगों को आरोपित करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि मेरा पूरा परिवार दोपहर में खाने की तैयारी कर रहा था तभी मेरे पड़ोसी मेरे घर के सामने कूड़ा फेंक रहा था।
जब मैं इसका विरोध किया तो वे सभी गाली गलौज करते हुए मारपीट कर मुझे घायल कर दिया। वहीं बचाव बचाव करने आए परिवार के सदस्यों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया गया। इस मामले में विद्यावती देवी, सरस्वती देवी, ललिता देवी, बसंती देवी, पुतुल देवी, नीतू देवी, अंजलि कुमारी, रोहित कुमार व देवांति देवी को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त है। मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…