परवेज अख्तर/सिवान: सीवान-सिसवन मुख्य मार्ग एसएच 89 व थाना क्षेत्र के सेमरी मजार के समीप बुधवार की अहले सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति चैनपुर ओपी थाना के छितौली निवासी 30 वर्षीय सुजीत कुमार माली है. जो कि एक बाइक मैकेनिक है. घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों ने घायल को इलाज के लिए हसनपुरा स्थित एक निजी क्लिनिक ले गये. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सीवान रेफर कर दिया.
जहां घायल का इलाज चल रहा है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि घायल की बाइक रिपेयरिंग की दुकान बखरी पुल के पास है. बुधवार को सुजीत कुमार माली अपने दुकान के लिए कोई सामान लेकर हसनपुरा से वापस बखरी लौट रहा था. तभी अचानक से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही एमएच नगर थाने के सअनि परमेंद्र पासवान दलबल के साथ घटना स्थल पहुंच मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…