हसनपुरा : भाजपा का एक दिवसीय धरना आयोजित

परवेज अख्तर/सिवान: हसनपुरा प्रखंड मुख्यालय परिसर मे शनिवार को जनादेश से विश्वासघात के विरोध में शनिवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष पूर्वी प्रभुनाथ यादव की अध्यक्षता में भाजपा का एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया. इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा तरक्की कर रही थी, इसलिए नीतीश भागे है. चार बार अहंकर टुटा है. हमलोग ने काम किया है. इसलिए जनता हमलोगों के साथ है. आने वाला दिनों मे जनता इसका जबाव देगी. महामंत्री शैलेस सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने जनादेश को ठगे है. अकेले चुनाव कभी नही लड़ते है. पूर्व शिक्षक रामनाथ सिंह ने कहा कि मैं नीतीश कुमार से करीब रहा हूं. विश्वासघात नही यह उनका चरित्र है.

जो गरीबों का राशन मिल रहा है वह केंद्र सरकार की देन है. धरना का संचालन मनन मिश्र ने की. मौके पर सुरेंद्र सिंह, मनन सिंह, ब्रजेश सिंह, मुन्ना सिंह, ब्रजेन्द्र सिंह, देवानंद सिंह, संत सिंह, मुन्ना सिंह, देवानंद गिरि, अमित सिंह, कृष्णा, जगनारायण प्रसाद, राकेश कुमार सिंह, स्वामीनाथ राम, नंदजी चौहान, विकास साह आदि उपस्थित रहे. दरौली में विधान सभा के प्रभारी जिला भाजपा उपाध्यक्ष राहुल तिवारी ने धरना को संबोधित किया.मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, उमेश कुमार मल्ल, मुखिया देवेंद्र सिंह, अजय सिंह, नंद कुमार ओझा, विंध्याचल राय, धुरेंद्र राय, शिवनाथ दुबे, अजय सिंह सहित सभी मंडल पदाघिकारी एव कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इसी तरह सिसवन में दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, डॉ अशोक भारती, कमलेश सिंह, भाजपा सिसवन मंडल अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संजीव सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर गिरी समेत अन्य कार्यकर्ता धरने में शामिल हुये.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026