हसनपुरा: घर का ताला तोड़ नकद, आभूषण, मोबाइल व मोटर की चोरी

चाेरी की मोबाइल व मोटर के साथ दो युवक गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के उसरी में चोरों ने सूरज शर्मा के घर से 90 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल, आभूषण एवं मोटर की चोरी कर ली। इस मामले में गृहस्वामी ने थाना में अज्ञात के विरुद्ध चोरी की प्राथमिकी कराई है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को दो युवकों को गिरफ्तार कर ली है। गिरफ्तार युवकों की पहचान उसरी निवासी सोनू कुमार पांडेय व शेखपुरा निवासी राशिद खान के रूप में हुई है। गिरफ्तार युवकों के पास से चोरी की एक मोटर व दो मोबाइल बरामद की गई है।

उसरी निवासी सूरज शर्मा ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि मंगलवार की रात खाना खाकर परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। तभी रात्रि मेरे घर के पीछे एक अर्द्धनिर्मित मकान के सहारे चोर मेरे घर में प्रवेश कर गए तथा मोटर चोरी तथा दूसरे कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे सूटकेस से 90 हजार रुपये, दो स्मार्ट फोन तथा दो आभूषण की चोरी कर ली। इस मामले में थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि चोरी की मोबाइल व एक मोटर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है तथा अन्य सामान की बरामदगी के लिए पूछताछ की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026