Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हसनपुरा प्रमुख अपने पद पर बरकरार

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हसनपुरा प्रखंड प्रमुख रजिया खातून के खिलाफ लगे अविश्वास प्रस्ताव को ले सोमवार को मध्य विद्यालय हसनपुरा सह बीआरसी कार्यालय परिसर में बीडीसी की बैठक वरीय पदाधिकारी उपेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में एवं बीडीओ दीपक कुमार सिंह की देख रेख में की गई। जिसमें दस बीडीसी सदस्यों द्वारा लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव में मात्र दो ही सदस्य उप प्रमुख निर्मला देवी एवं सुशीला देवी शामिल हुईं, जिससे प्रमुख की कुर्सी सुरक्षित बच गई। इस दौरान बीडीओ सिंह ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव में मात्र दो सदस्य ही उपस्थित हुए और मत विभाजन की स्थिति नहीं आई। पंचायती राज्य अधिनियम के अनुसार कुल सदस्यों के फिफ्टी प्लस वन सदस्य उपस्थित हो तभी मत विभाजन की स्थिति आ सकती है। पुनः प्रमुख रजिया खातून प्रमुख बनी रहेंगी। इधर प्रमुख की कुर्सी बरकरार रहने पर उनके समर्थकों में काफी खुशी देखी गई। समर्थकों ने बताया कि इसमें विपक्षी की एक न चली और सभी बीडीसी सदस्यों ने विकास के नाम पर पुनः रजिया खातून को बरकरार रखा। इस अवसर पर राजद प्रखंड अध्यक्ष शारिक इमाम, राजद नेता हामिद रजा उर्फ डब्ल्यू खान, राजद नेता अबरे आलम, मुखिया अनिल सिंह, अश्वथामा यादव, आरजू, मो. सोहैल, मारवाड़ी यादव, मुन्ना शर्मा, नामी बाबू, सज्जाद, संदीप यादव, बदरुद्दीन, नबी, राजेश कुमार, सुल्तान, वशिष्ट यादव, राजन पाठक सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026