परवेज अख्तर/सिवान: हसनपुरा नगर पंचायत के उसरी बुजुर्ग स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में आयोजित शराम जन्मोत्सव समारोह शांतिपूर्ण संपन्न होने पर रविवार को समारोह की सफलता पर समिति सदस्यों ने स्थानीय प्रशासन व श्रध्दालुओं को धन्यवाद दिया है। रामनवमी सेवा समिति के वरीय सदस्य कृष्ण शेखर जयसवाल के आवास पर एक बैठक आयोजित कर समिति के सदस्यों ने हसनपुरा प्रखंड सहित नगर पंचायत के समस्त श्रद्धालु भक्तों को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामनवमी कार्यक्रम कलशयात्रा, श्रीराम कथा, नगर परिक्रमा, भव्य शोभायात्रा बहुत ही ऐतिहासिक एवं भव्य रहा।
इसके लिए रामनवमी सेवा समिति आप सभी समस्त माता-बहने, बंधु व समस्त यशस्वी कार्यकर्ता बंधु, समिति के वरीय सदस्य, यज्ञाचार्य, यजमान एवं साथ ही स्थानीय प्रशासन का भी बहुत बहुत धन्यवाद दिरा है। जो अपना तन-मन-धन से सहयोग कर कार्यक्रम संचालन में योगदान दिया हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशासन का इस कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में बहुत ही बड़ा योगदान रहा है। प्रशासन द्वारा चौक-चौराहों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। मौके पर कृष्ण प्रसाद, प्रकाश गुप्ता, सरबिंद गुप्ता, रविन्द्र कुशवाहा, आलोक गुप्ता, शत्रुघ्न प्रसाद, छठुलाल गुप्ता सहित उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…