परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के नगर पंचायत अरंडा हसनपुरा बाजार में बीते दिनों जले दो सौ केबीए का ट्रांसफार्मर को बिजली विभाग द्वारा बदल दिया गया. जहां मंगलवार से क्षेत्र में बिजली सप्लाई चालु कर दी गयी. 24 घंटे के अंदर बिजली विभाग द्वारा जले ट्रांसफार्मर को बदले जाने पर स्थानीय उपभोक्ताओं में हर्ष व्याप्त है.
गौरतलब हो कि ट्रांसफार्मर से तेल रिवास के पश्चात एक फेज का क्लाइल जल जाने व बिजली के जर्जर तार की समस्या को ले बीते दिनों राजद प्रखंड अध्यक्ष शारिक इमाम के नेतृत्व में दर्जनों उपभोक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर इन समस्याओं से निदान की मांग की थी.
जहां बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं की समस्याओं की शीघ्र निदान के लिए जले ट्रांसफार्मर को बदल दिया है. साथ ही जर्जर तार भी शीघ्र बदलने का आश्वासन दिया गया है. खुशी जाहिर करने वालों में प्रखंड अध्यक्ष श्री इमाम के अलावे शाहिद इमाम, जहांजेब अली, संजय सोनी, राजा खान, सूरज कुमार, सद्दाम, मुन्ना खां आदि शामिल रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…