हसनपुरा: चुनाव चिन्ह लेने को ले उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

परवेज अख्तर/सिवान: त्रिस्तरीय आम चुनाव 2021 को ले हसनपुरा में तीसरे चरण में अगामी 8 अक्टूबर को मतदान होना है.नाम नामांकन व समीक्षा के उपरांत बीते 27 सितंबर को नाम वापसी के पश्चात अभ्यर्थियों में चुनाव चिन्ह आवंटित करना था. लेकिन साइट स्लो और  तैयारियां पूर्ण नहीं होने से अभ्यर्थियों में चुनाव चिन्ह आवंटित नही हो सका.जिससे अभ्यर्थियों में नराजगी दिखी. मंगलवार की सुबह चुनाव चिन्ह के लिए अभ्यर्थियों की जामवाड़ा लग गया.भीड़ इस कदर थी कि लोगों ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना भी भूल गये. किसी के चेहरे पर मास्क नहीं था.आपको बता दें कि 12 पंचायतों के 2 जिला परिषद, 12 मुखिया, 12 सरपंच, 16 बीडीसी, 162 वार्ड सदस्य, 162 पंच पद सहित कुल 366 पदों के लिए 1170 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है.

जिसमें मुखिया से 116, सरपंच पद से 76, बीडीसी पद से 118, वार्ड सदस्य पद से 576 पंच पद के लिये 262, जिला परिषद क्षेत्र संख्या 13 से कुल 13 तथा क्षेत्र संख्या 14 से कुल 9 अभ्यर्थी शामिल है. सबसे ज्यादा चुनाव चिन्ह पकड़ी पंचायत में 20 मुखिया पद के लिए दिया गया. चुनाव चिन्ह आवंटन के साथ ही प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गयी है. अभ्यर्थी अपने अपने पक्ष में मतदान करने के लिये मतदाताओं को रिझाने में लगे है. गली,चौक चौराहे, पान और, चाय की दुकानों पर हर जगह चुनाव की चर्चाएं चल रही है. अभ्यर्थी भी पूरे जोश और खारोश के साथ प्रचार और प्रसार करने में जुटे हुए हैं.इस दौरान बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राजेश्वर राम ने बताया कि पंचायत चुनाव शांतीपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिये पूरी तरह कटिबद्ध है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026