हसनपुरा: दबंगों ने दुकान में की लूटपाट, दुकानदार व पत्नी को पीटा

उधारी फ्रिज नहीं देने पर भड़के थे दबंग

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर के अरंडा में  सोमवार की सुबह करीब 10 बजे कथित दुकानदार से उधार में फ्रिज नहीं देने पर दुकानदार व उसकी पत्नी के साथ मारपीट व लूटपाट की गयी है.इस मामले में पीड़ित दुकानदार थाना के अरंडा निवासी सोमनाथ गुप्ता पिता स्व मुरारी प्रसाद ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर इसी थाना के पचभिंडा निवासी फारूक अंसारी के पुत्र फकरे आलम, मोनू अंसारी समेत अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराया है. पीड़ित ने अपने आवेदन में लिखा है कि उक्त नामजदों द्वारा उधार में फ्रिज नहीं देने पर मारपीट करते हुये दुकान में महाजन को देने के लिये रखे गये दो लाख नगद, हाथ की अंगूठी व गले की चेन छीन लिया गया. हो-हल्ला सुन मुझे बचाने पहुंची मेरी पत्नि के साथ बदतमीजी करते हुये कपड़ा फाड़ने, गले का सोने का चेन, कान के सोने के कनफूल छीनने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. इस मामले में थानाध्यक्ष अमिषेक कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है.पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026