परवेज अख्तर/सिवान: हसनपुरा नगर पंचायत के वार्ड संख्या सात के वार्ड पार्षद सद्दाम अली पर मंगलवार की रात शरारती तत्वों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया, लेकिन इस घटना में वार्ड पार्षद बाल-बाल बच गए। इस मामले में वार्ड पार्षद ने थाना मे आवेदन न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में कहा है कि थानाक्षेत्र के अरंडा नोनियाडीह में दो पक्षों के बीच चल रहे भूमि विवाद को ले विवाद हुआ था। इस मामले को सुलझाने के लिए उक्त स्थल पर गया था।
इस दौरान दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर हटा दिया गया। तभी अरंडा नोंनियाडीह निवासी भुवर महतो के पुत्र अनिल कुमार महतो, रामायण महतो के पुत्र योगेंद्र महतो व लक्ष्मण महतो के पुत्र अच्छेलाल महतो एकजुट होकर गाली गलौज करने लगे। जब इसका विरोध किया तो वे सभी मेरे साथ मारपीट करने लगे। ग्रामीणों के सहयोग से मुझे हटाया गया। इसके बावजूद अनिल कुमार महतो छत पर चढ़कर ईंट-पत्थर से प्रहार कर मुझे घायल कर दिया तथा मेरे जेब से 5200 रुपये निकाल लिए। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…