हसनपुरा: विकास मित्रों की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अजीत कुमार की अध्यक्षता में विकास मित्रों की बैठक हुई। बैठक में विकास मित्रों द्वारा विकास रजिस्टर वर्जन 2.0 में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के समक्ष लागिंग और लागआउट किया गया। साथ ही लहेजी पंचायत के विकास मित्र की पुत्री को शिक्षा संबंधित जानकारी दी गई तथा मार्ग दर्शन किया गया। विकास मित्रों की स्वास्थ्य संबंधित समीक्षा, विकास रजिस्टर वर्जन 2.0 में विकास मित्रों द्वारा किए गए परिवर्तन एन- से ए किया गया तथा वी-वाई की समीक्षा की गई।

बैठक में किशोर किशोरी समूह की बैठक की समीक्षा हुई। विकास मित्रों को अनु जाति / जन जाति के अंतर्गत जानकारी दी गई। जिन विकास मित्रों की दिव्यांग सर्वे करने का कार्य मिला है उन्हें अगले दो दिनों में सर्वे पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर ललन कुमार राम, राजेश राम, पूजा कुमारी, बसंत राम, सुभाष राम, रेणु देवी, मीना देवी, संगीता देवी सहित सभी विकास मित्र उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026