परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एम एच नगर थाना परिसर में बुधवार की देर शाम डीएम मुकुल कुमार गुप्ता व एसपी शैलेश कुमार सिंहा की अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व को लेकर ताजिएदारों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की गयी। एसपी श्री सिंहा ने कहा कि प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए रूट पर ताजिया निकाला जाएगा। आप सभी शांति समिति के सदस्य है। आपकी जिमेवारी है कि आप प्रशासन को मदद करें। डीएम श्री गुप्ता ने कहा कि किसी हमलोगों रुट को जाकर देखे है।
पारंपरिक हथियार का प्रदर्शन नहीं करना है। दुकान पर अगर हथियार बिक्री हो रही है तो उसे थानाध्यक्ष सील करेगें।12 से 15 को जिला बदर करने की प्रक्रिया की जा रही है। शांतिपूर्ण संपन्न होने पर आपका धन्यवाद करेगें। मौके पर डीडीसी भूपेंद्र कुमार यादव,एसडीओ रामबाबू बैठा, डीसीएलआर, सूचना पदाधिकारी विकास कुमार, बीडीओ राजेश्वर राम, सीओ स्नेहा गुप्ता, थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर सहित अन्य थानों के पुलिस बल उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…