परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के उसरी बुजुर्ग पंचायत के धनौती ब्रह्मस्थान के निकट बीते दिनों आयी तेज आंधी में पेड़ गिरने से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया है. जिससे धनौती गांव में एक सप्ताह बिजली गायब है. जिससे लोग अंधेरे में गुजर बसर करने को विवश है.
स्थानीय बिजली उपभोक्ताओं यथा परशुराम पांडेय, श्वामीनाथ पांडेय, सत्यदेव पांडेय, उमा शंकर पांडेय, अजीत पांडेय, जगदीश पांडेय, मकसुदन पांडेय, सुरेंद्र पांडेय, कमलदेव पांडेय तथा संतलाल शर्मा आदि ने बिजली विभाग के जेई से संपर्क कर ध्वस्त पोल को दुरुस्त कर पुन: बिजली सप्लाई प्रारंभ करने की कहा था. लेकिन अभी तक विभाग द्वारा कारगर कदम नहीं उठाया गया.
जिससे लोग अंधेरे में रह रहे है. उपभोक्ताओं ने बताया कि तेज आंधी में पेड़ बिजली के पोल पर गिर गया. जिससे बिजली सेवा बाधित है. स्थानीय उपभोक्ताओं ने एग्जीक्यूटिव से अविलंब बिजली प्रारंभ कराने की मांग की है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…