परवेज अख्तर/सिवान: हसनपुरा नगर पंचायत के उसरी बुजुर्ग में भाजपा के कला संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला संयोजक लक्ष्मीकांत पाठक के आवास पर गुरुवार को भाजपा हसनपुरा पश्चिमी मंडल कार्य समिति की बैठक पश्चिमी मंडल अध्यक्ष दुर्गालाल सोनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न पंचायतों के दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ जिले से पहुंचे रघुनाथपुर विधानसभा के प्रभारी सह भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शर्मानंद राम व भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह रघुनाथपुर विस के सह संयोजक धनंजय सिंह ने पार्टी की नीतियों पर चर्चा की तथा संगठन की मजबूती पर बल दिया।
बैठक में आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी मजबूती को लेकर पन्ना प्रमुख, शक्ति प्रमुख, बूथ अध्यक्ष के अलावा मतदाताओं में जागरुकता लाने आदि की बात कही गई। वहीं सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र को अंगीकार करने पर बल देते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से निर्देशित कार्यक्रमों एवं गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रखंड उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद तुरहा, श्यामबाबू यादव, चुन्नू पांडेय, शक्ति प्रमुख ऋषिदेव साह, सरविंद गुप्ता, मनोज गुप्ता, मुंद्रिका महतो, अर्जुन कुमार आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…