परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के हसनपुरा पनिसरा के समीप मंगलवार की सुबह 10 बजे बच्चों के खेल के दौरान उत्पन्न विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इस दौरान ननद ने अपनी सगे भौजाई को दांत के काटकर घायल कर दिया. पीड़िता मोईनुद्दीन की पत्नी शाहजहां खातून है. जिसका उपचार स्थानीय निजी क्लिनिक में कराया गया. पीड़िता शाहजहां खातून ने बताया कि हम खेत में काम करने गये थे.
इधर घर पर आपस में बच्चे खेल रहे थे. तभी एक दूसरे से मारपीट हो गयी. एक दूसरे को दांत से काट कर घायल कर दिया था. जब मैं खेत से काम कर घर लौटी तो मेरी ननद ने हमारे साथ मारपीट करते हुए दांत से काटकर घायल कर दिया. पीड़िता स्थानीय थाना गयी. लेकिन अधिकारियों की ड्यूटी महाशिवरात्रि मेले में होने के कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…