परवेज अख्तर/सिवान: हसनपुरा प्रखंड के सात पंचायतों में वार्ड व पंच पदों के रिक्त पदों पर उपचुनाव होना है। पंचायत उप चुनाव संबंधित मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन मंगलवार को कर दिया गया। यह जानकारी देते हुए बीडीओ राजेश्वर राम ने बताया कि पंचायत उप चुनाव में मद्रापाली पंचायत के वार्ड संख्या तीन व सात में पंच पद, हरपुर कोटवा पंचायत के वार्ड संख्या छह में वार्ड सदस्य व पंच का पद, पियाउर पंचायत के वार्ड संख्या 13 व 14 में पंच पद, तेलकथू पंचायत के वार्ड संख्या 10 में पंच पद, शेखपुरा पंचायत के वार्ड पांच में वार्ड सदस्य, पकड़ी पंचायत के वार्ड संख्या सात में पंच का पद तथा रजनपुरा पंचायत के वार्ड संख्या चार एवं पांच में पंच पद रिक्त है। इसके लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। उपचुनाव की अभी तिथि निर्धारित नहीं की गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…