परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाने के हसनपुरा बड़ा मुहल्ला में मंगलवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्रथम पक्ष से गुड़िया खातुन द्वारा राजा हासमी, नन्हे अली, अफसर हासमी, भोलू हासमी को आरोपित किया है. उसका आरोप है कि उक्त लोग मेरे घर में लाठी-डंडा व अन्य हथियार लेकर घुस गए और बक्सा-पेटी उठाने लगे. मना किया तो उक्त लोग गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे.
मेरे द्वारा हो हल्ला करने पर मेरा पुत्र ओसामा व मेरे पति शकील अहमद पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट करने लगे. यही नहीं पेटी में रखा 70 हजार रुपये व दो लाख का जेवर लेकर चले गए. साथ ही जान मारने की धमकी भी दी. वहीं दूसरे पक्ष से नन्हे अली की पत्नी शमिमा खातुन ने अपने आवेदन में शकील अहमद को आरोपित किया है. पुलिस दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…