परवेज अख्तर/सिवान: बिजली विभाग के जेई संतोष कुमार ने प्रखंड के मंद्रापाली पंचायत के मुखिया अनिल राम पर अवैध बिजली का उपयोग करने पर 28 हजार का जुर्माना लगाते हुए स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं प्रखंड के सहुली में शुक्रवार को आधा दर्जन से अधिक बिजली बकायदारों का कनेक्शन काटा गया है.
जिनका बिजली कनेक्शन कटा है उनमें रामायण राम, कन्हैया राम, चंद्रिका राम, रेणु देवी, रंभा देवी, हरिद्वार राय, भानु राय, जितेंद्र साह, राजरावती आदि उपभोक्ता शामिल है. इस दौरान जेई श्री कुमार ने बताया कि जिनका भी बिजली बिल बकाया है, यथाशीघ्र ही जमा कर दे.अन्यथा बिजली कनेक्शन काट दिया जायेगा. वहीं मन्द्रपाली पंचायत के मुखिया अनिल राम ने बताया कि मीटर पहले से लगा है. केबल जला है. मौके पर लाईन मैन वगैरह उपस्थित रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…