परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के भीखपुर भगवानपुर गांव में 23 दिसंबर की रात सशस्त्र करीब डेढ़ दर्जन बदमाशों ने मिथिलेश शर्मा के घर धावा बोलकर उनकी पत्नी एवं चार मासूम बच्चों को बंधक बना 20 हजार नकद, आभूषण समेत करीब छह लाख की संपत्ति लूट ली थी और फरार हो गए।
इस मामले में मिथिलेश शर्मा की पत्नी रीमा देवी के आवेदन देकर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस बदमाशों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पीड़ित परिवार का उनके घर पहुंच कर फर्दबयान लिया गया है। ज्ञात हो कि रीमा देवी के पति मिथिलेश शर्मा विदेश में नौकरी करते हैं। रीमा देवी अपने चार मासूम बच्चों के साथ घर पर रहती है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…