हसनपुरा: सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक को दी गई भावभीनी विदाई

परवेज अख्तर/सिवान: हसनपुरा नगर पंचायत हसनपुरा स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा हसनपुरा में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जहां शाखा प्रबंधक रवि राज सिंह को अन्य जगह स्थानांतरित होने पर फूलमाला पहनाकर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। विदाई समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने शाखा प्रबंधक रविराज सिंह की कार्यकाल की सराहना की। कहा कि किसी उपभोक्ता से काफी शालिनता से व्यवहार करते थे। बता दें कि 26 जुलाई 2019 को सेंट्रल बैंक हसनपुरा शाखा में अपना योगदान दिया था। इनके कार्यकाल में बैंक में बहुत से काम हुआ प्रिंटर मशीन से लेकर एटीएम 24 घंटा काम करता है।

बैंक में किसी प्रकार के किसी ग्राहक को कठिनाई होता था तो तुरंत उसका प्रॉब्लम को दूर करते थे। शाखा प्रबंधक श्री सिंह ने कहा कि यहां सबका सहयोग मिला जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता। मौके पर नए शाखा प्रबंधक उमा शंकर, प्रधान खजांची प्रतिभा कुमारी, बलराम सिंह,डॉ रंजन सिंह, नागेंद्र सिंह, बैंक गार्ड औरंगजेब खान, मुखिया अनिल कुमार राम, दिनेश प्रसाद बारी, दिव्या कुमारी, मनोज कुमार, जैनतुल्लाह खान, विनोद कुमार, दीपक कुमार सोनी,जय कुमार,मुकेश कुमार, प्रमोद कुमार, राजु चौधरी, अनिरुद्ध प्रसाद, सन्नी अंसारी, आलमदार, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026