हसनपुरा: भूमि विवाद में युवक को कुदाल से प्रहार कर अधमरा किया, फिर बांध कर फेंका

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के तेलकथू गांव में बुधवार की दोपहर बजे भूमि विवाद में पड़ोसियों द्वारा युवक को कुदाल और दाब से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.तत्पश्चात बांध पर अधमरा कर फेंक दिया. घायल तेलकथू  निवासी स्व. नागेंद्र मिश्र का 54 वर्षीय पुत्र अमित मिश्र उर्फ मिंटू है.जब घायल का पुत्र उक्त बगीचा में जामुन के लिए गया तो देखा कि हमारे पिता बेहोशी की हालात में है.उसने हो हल्ला करते हुए घर पहुंचा. उसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल लेकर गये. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया. घटना के संबंध में घायल की माँ ने बताया कि एक साल पूर्व खेत के डरार को लेकर पड़ोसियों से कहासुनी हुई थी.

इसमें उनके पड़ोसी जितेंद्र मिश्र, सुशील मिश्र,चंदन मिश्र, राजकुमार समेत आधा दर्जन लोगों ने अमित मिश्र को बेरहमी मार कर अधमरा कर फेंक दिया था. बताया जा रहा है कि सभी लोगों के खिलाफ आज भी माननीय न्यायालय में केश चल रहा है. तब से लेकर अभी तक सभी आरोपित बदला लेने की भावना से हमेशा मारपीट करते रहते है. बुधवार की दोपहर अमित अपने बगीचे के तरफ घूमने गये थे. जैसे ही खेत की तरफ बढ़ते हुए बगीचे के पास पहुंचे. पहले से घात लगाए बैठे आरोपितों ने उन्हें चारों तरफ से पकड़कर कुदाल और दाब से हमला कर दिया. इसके बाद वह जब बुरी तरह से मूर्छित हो गये. उसके बाद उठाकर खेत के बांध पर अधमरा समझ कर फेंक दिया.वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024