परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के उसरी बुजुर्ग व उसरी खुर्द में विशेष नशामुक्ति अभियान के तहत बुधवार की देर शाम जीविका दीदियों ने जागरुकता रैली निकाली। यह रैली बीपीएम रजनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। इस संबंध में बीपीएम ने बताया कि मद्यनिषेध विभाग के द्वारा जीविका के माध्यम से कुछ विशेष गांवों को चिह्नित कर विशेष नशामुक्ति अभियान का कार्यक्रम शुरू किया गया है जहां प्रखंड के हसनपुरा बाजार व उसरी बुजुर्ग गांव को चिह्नित किया गया है। इन सभी चिह्नित गांवों में विशेष नशामुक्ति अभियान चलाया गया। मौके पर जीविका के एसी सुमन कुमार, सीसी शैलेंद्र कुमार गुप्ता, एमबीके शारदा देवी, सीआरपी सावित्री देवी, मनीषा कुमारी, पूनम देवी आदि जीविका दीदी शामिल थीं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…