परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के चांदपरसा स्थित राम जानकी मंदिर में आयोजित सात दिवसीय भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ सह वार्षिकोत्सव को लेकर शनिवार को गाजे- बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा मंदिर परिसर आरंभ होकर पिपरा, चांद परसा, मधवापुर समेत विभिन्न मार्ग से होते हुए पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची।
इसके बाद बनारस से पधारे आचार्य आदर्श भारद्वाज व उनके सहयोगियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से महायज्ञ आरंभ कराया गया। महायज्ञ के यजमान अजय कुमार सिंह व उनकी पत्नी सुषमा देवी थी। यजमान ने बताया कि भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ 11 से 17 मार्च तक चलेगा। इस मौके पर चुना सिंह, अतुल कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, प्रिंस सिंह, रूपेश सिंह, दिनेश यादव, पंकज यादव समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…