परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के लहेजी पंचायत के गढ़देवी स्थित मंदिर परिसर में आयोजित शतचंडी महायज्ञ को ले शुक्रवार को हाथी-घोड़े व बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मंदिर परिसर से आरंभ होकर लहेजी बाजार होते हुए लहेजी गांधी स्मारक उच्च विद्यालय के समीप पहुंची जहां आचार्य लक्ष्मी निधि मिश्रा व सहयोगी अनूप पांडेय, विवेक पांडेय, गोलू पांडेय, रविरंजन मिश्रा, उत्तम तिवारी, प्रियांशु दुबे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार कर जल भरा गया। उसके बाद कलश यात्रा मंदरौली,अरजल बाजार, हरपुर गांव होते हुए महायज्ञ स्थल पहुंची।
कलशयात्रा के दौरान भगवान राम, लखन, सीता व बजरंग बली की मनमोहक झांकी निकाली गई जो क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रहा है। कलश यात्रा में 1100 कन्या समेत काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे। इस मौके पर जयकार एवं भक्तिगीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया था। इस मौके पर यजमान मनोज कुमार, मुकेश कुमार, दिनेश कुमार, सन्नी कुमार व महेश कुमार व उनकी धर्मपत्नी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। आचार्य लक्ष्मी निधि मिश्रा ने बताया कि महायज्ञ की पूर्णाहुति 15 मार्च को हवन पूजा के साथ की जाएगी।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…