हसनपुरा: शराब भरी स्कॉर्पियो थाना से हुई गायब

गस्ती के दौरान पुलिस पकड़ी थी शराब भरी स्कॉर्पियों

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना आए दिन अपनी करतूतों के कारण सुर्खियों में रहती है.कभी पुलिस अभिरक्षा से चोर भाग जाता है तो कभी किसी भी मामले लोगों को गिरफ्तार करने के बाद पांच, छह दिनों तक हाजत में रखा जाता है. कुछ ऐसा ही एक और मामला सामने आया है. जहां एम एच नगर पुलिस द्वारा शराब से भरी स्कॉर्पियों को मोटी रकम लेकर छोड़ दिया है. शराब भरी स्कॉर्पियों छोड़ने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. बताया जा रहा है कि बीते कल बुधवार की सुबह पुलिस ने गस्ती के दौरान दिल्ली नंबर स्कॉर्पियों डीएल4C/NB-2294 गाड़ी में शराब बरामद कर थाने लाया गया था.

विश्वस सूत्रों के अनुसार पुलिस ने स्कॉर्पियों को थाने लाकर खड़ी कर दी. जहां मामले को मैनेज करते हुए अगले दिन थाना परिसर से स्कॉर्पियों को छोड़ दिया. लोगों का कहना है कि एमएच नगर थाना में शराब का धंधेबाज बड़े पैमाने पर होता है. जहां पुलिस द्वारा मैनेज कर लिया जाता है. पुलिस की सांठ गांठ से शराब का धंधा काफी जोरों पर चल रहा है. हालांकि इस मामले में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने कुछ भी बताने से परहेज किया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026