हसनपुरा: नगर पंचायत चुनाव में मतदान कर्मियों को दिया गया सामग्री

परवेज अख्तर/सिवान: नगर पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड के पदाधिकारियों से लेकर कर्मियों में काफी तैयारीयां देखने को मिल रही है। जहां चुनावी शेड्यूल के अनुसार शुक्रवार को प्रखंड के सहुली पब्लिक उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज परिसर में मतदान दल कर्मियों के बीच बूथ से सम्बंधित सामग्री का वितरण किया गया। इसके पहले विभिन्न पदों के कर्मियों द्वारा सभी पदों से पहुंचे मतदान दल कर्मियों को उनके पार्टी से मिलान करवाते हुए सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान बीडीओ राजेश्वर राम द्वारा 4 कमरों में सभी पार्टियों को मिलान के लिए पदाधिकारीयो को नियुक्त किया था।

जिसमें कमरा 1 में अंचलाधिकारी प्रभात कुमार, कमरा 2 में सहकारिता पदाधिकारी मिथिलेश कुमार राम, कमरा 3 में मनरेगा प्रोग्राम पदाधिकारी अरबिंद कुमार दास, कमरा 4 में रिजर्व मतदान कर्मियों के लिए अंचलाधिकारी प्रभात कुमार के नेतृत्व में अन्य कर्मियों द्वारा कार्य का निष्पादन किया गया। बता दें कि हसनपुरा नगर पंचायत के लिए 19 वार्डों में वार्ड पार्षद सहित मुख्य पार्षद व उप पार्षद पदों का चुनाव आगामी 18 दिसम्बर को आयोजित है। बता दें कि हसनपुरा नपं चुनाव के लिए 33 बूथो पर चुनाव होना है। जहां 10 मुख्य पार्षद, 15 उप पार्षद व वार्ड पार्षद 138 प्रत्याशी सहित कुल 163 प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024